एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी अदर एक्टिविटी की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। चाहे वो उनके ड्रेसिंग सेंस हो या उनका जोशभरा अंदाज वो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी के साथ ही कई बार वो अपने किस की वजह से भी सुर्खियों में जाते हैं, क्योंकि वो कई बार अपने साथी एक्टर के साथ किस करते हुए नजर आए हैं। ऐसा ही एक बार फिर हुआ है, जब रणबीर सिंह अपने को-एक्टर के साथ किस करते हुए नजर आए हैं।
सोशल मीडिया पर इस वक्त का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक्टर एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। अब आपको बताते हैं कि ये दूसरे एक्टर कौन हैं... ये हैं बॉलीवुड एक्टर जतिन सरना, जिन्हें रणवीर सिंह किस कर रहे हैं। दोनों आने वाली फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं और फिल्म की कास्ट के बीच ये बॉन्डिंग काफी सुर्खियों में है।